'यशोदा' शब्द में कौन सी संधि है और इसका सही संधि-विच्छेद क्या होगा?
Show Solution & Explanation
नियम: जब विसर्ग से पहले 'अ' हो और बाद में किसी वर्ग का तीसरा, चौथा, पांचवां वर्ण (ग, घ, ङ, ज, झ, ञ, ड, ढ, ण, द, ध, न, ब, भ, म) अथवा य, र, ल, व, ह आए, तो विसर्ग का परिवर्तन 'ओ' (कार) में हो जाता है। उदाहरण: मनः + हर = मनोहर, सरः + वर = सरोवर, यशः + दा = यशोदा।